हनुमान चालीसा, भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है जो हनुमान जी की महिमा को गाता है। इसलिए हमने आपकी पाठ को आसान बनाने के लिए खास आपके लिए श्री हनुमान चालीसा के लिरिक्स हिंदी में तैयार किया है। अब आप Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi का आनंद आसानी से ले सकते हैं। अब आप श्री हनुमान चालीसा के लिरिक्स को हिंदी में पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी॥
कंचन बरन विराज सुबेसा।
कानन कुण्डल कुंचित केसा॥
हाथ बज्र औ ध्वजा विराजै।
काँधे मूँज जनेऊ साजै॥
शंकर सुवन केसरी नंदन।
तेज प्रताप महा जग वंदन॥
विद्यावान गुणी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
विकट रूप धरि लंक जरावा॥
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज सवारे॥
लाय सजीवन लखन जियाए।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाए॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा॥
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कवि कोबिद कहि सके कहां ते॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा॥
तुम्हरो मन्त्र विभीषण माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना॥
युग सहस्त्र योजन पर भानु।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना॥
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महावीर जब नाम सुनावै॥
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
संकट से हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिनके काज सकल तुम साजा॥
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै॥
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा॥
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे॥
अष्ट-सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन्ह जानकी माता॥
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा॥
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै॥
अंत-काल रघुवर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई॥
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्व सुख करई॥
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बन्दि महासुख होई॥
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय महं डेरा॥
श्री हनुमान चालीसा के लिरिक्स हिंदी में पठने से भक्त श्रद्धा और आत्मविश्वास की प्राप्ति करते हैं और अपनी जीवन में सुख और समृद्धि का अनुभव करते हैं। इस दिव्य स्तोत्र का पाठ सम्पूर्ण विधि विधान के साथ करे और इसके चमत्कारों और लाभ को अपने जीवन में शामिल करें। हर भक्त के लिए यह एक प्रेरणादायक और यादगार आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है।
Shri Hanuman Chalisa Lyrics PDF
| आप इस Hanuman Chalisa Lyrics PDF को डाउनलोड कर सकते है। इसकी विशेष महत्ता दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में है। यह एक काव्यात्मक स्तोत्र है जो भगवान हनुमान की प्रशंसा करता है – जो शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक है। |
यह वीडियो संग्रह आपको के प्रमुख संदेशों को जानने और आध्यात्मिक महत्व को समझने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा। आपको आत्मिक यात्रा में साथ देगा और हनुमान चालीसा को आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करेगा।
Hanuman Chalisa Audio Song
| Album – Hanuman Chalisa ( Sanskrit ) Song – Hanuman Chalisa ( Sanskrit ) Singer – Prem Prakash Dubey Music – Prem Prakash Dubey Lyrics – Traditional Lable – Ambey |
FAQ
यह चालीसा किसे समर्पित है?
यह चालीसा शिव जी के ग्यारहवें अवतार माने जाने वाले हनुमान जी को सर्पित है।
यह कौन कौन से संकटों को दूर करने में लाभकारी है?
इसके पाठ से व्यक्ति विभिन्न संकटों जैसे भय, रोग, धन-संबंधी समस्याएं, नकारात्मकता, शत्रुता, असुरक्षा आदि को दूर कर सकता है।
क्या इसका पाठ रोज़ाना करना चाहिए?
हां, रोज़ाना इसका पाठ करना चाहिए ताकि व्यक्ति को नियमित रूप से भगवान् हनुमान की कृपा मिलती रहे और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति हो।

I am Rajeev Pandit, priest for 10 years in a Hanuman temple in Varanasi. I have spent my life in worship. I understand other languages. On our site you will find Hanuman Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, you can also download all of them in PDF. For more information you can email, WhatsApp or call us.